ब्रेकिंग
बंगाल में खेत से मिले वोटर कार्ड, TMC दफ्तर से भी बड़ी मात्रा में आधार-पैन बरामदबिहार में पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, थानेदार समेत छह पुलिसकर्मी घायलबिहार में बुलडोजर की सरकार: दीपांकर भट्टाचार्य ने बोला हमला, कहा..नीतीश का सुशासन अब “बुलडोजर शासन”में बदल गयासहयोग शिविर को लेकर सरकार सख्त: सीएम सचिवालय स्तर पर होगी जन शिकायतों की निगरानी, 30 दिन में समाधान नहीं तो गिरेगी गाजलोग कपड़ा ना पहनें..अब शायद यही कहेंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री की अपील पर तेजस्वी ने कसा तंजबंगाल में खेत से मिले वोटर कार्ड, TMC दफ्तर से भी बड़ी मात्रा में आधार-पैन बरामदबिहार में पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, थानेदार समेत छह पुलिसकर्मी घायलबिहार में बुलडोजर की सरकार: दीपांकर भट्टाचार्य ने बोला हमला, कहा..नीतीश का सुशासन अब “बुलडोजर शासन”में बदल गयासहयोग शिविर को लेकर सरकार सख्त: सीएम सचिवालय स्तर पर होगी जन शिकायतों की निगरानी, 30 दिन में समाधान नहीं तो गिरेगी गाजलोग कपड़ा ना पहनें..अब शायद यही कहेंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री की अपील पर तेजस्वी ने कसा तंज

अररिया में पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, 2 महीने तक पति बोलता रहा झूठ; आखिरकार खुल गया राज

Bihar Crime News: अररिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए ऐसी साजिश रची कि लोग फिल्मी कहानी से तुलना करने लगे। कई दिनों तक परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश के बाद आखिरकार...

अररिया में पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, 2 महीने तक पति बोलता रहा झूठ; आखिरकार खुल गया राज
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को गायब करने के लिए बिल्कुल फिल्म दृश्यम जैसी चाल चली। उसने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर शव को एक बोरी में भरकर निर्माणाधीन स्कूल भवन के परिसर में जमीन के नीचे दफना दिया। काफी दिनों तक उसने परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार पुलिस की सख्त पूछताछ के सामने उसकी सारी चालाकी फेल हो गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया।


दरअसल पूरा मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर बालूगढ़ स्थित निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का है। यहां मजदूरी करने वाला महबूब आलम अपनी पत्नी नुसरत परवीन के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महबूब आलम ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूल परिसर में ही गड्ढा खोदा और बोरी में बंद कर पत्नी के शव को दफना दिया।


मृतका नुसरत परवीन पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब पांच साल पहले महबूब आलम से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हुए थे, जिनमें एक की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक दो वर्षीय बच्ची तबस्सुम जीवित है। घटना के बाद आरोपी अपनी बच्ची को गांव छोड़ आया और खुद वापस मजदूरी करने लौट गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।


इधर, नुसरत के परिजनों को काफी दिनों तक बेटी से बात नहीं होने पर शक होने लगा। जब भी परिवार वाले नुसरत से बात कराने की मांग करते, महबूब बहाने बनाकर बात टाल देता था। धीरे-धीरे परिजनों का शक गहराता गया। आखिरकार मृतका के पिता मतिउर्रहमान ने 13 मई को थाना में आवेदन देकर बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। पूछताछ के दौरान महबूब टूट गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद रविवार को पूर्णिया, फारबिसगंज और बथनाहा पुलिस की टीम आरोपी को लेकर निर्माणाधीन स्कूल पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कराई गई।


करीब चार से पांच फीट नीचे बोरी में बंद महिला का शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और मौके पर तेज बदबू फैल गई। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मिट्टी सहित कई अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के लोग भी इस वारदात को सुनकर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी ने बड़ी चालाकी से हत्या छिपाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार सच सामने आ ही गया।