ब्रेकिंग
पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता

शराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट, सड़क हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बोतलें ले भागे ग्रामीण

Bihar News: अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने ट्रक से शराब की बोतलें लूट लीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब लूट का मामला सामने आया है। अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट के समीप टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।



इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब की बोतलें लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जिसके हाथ जितनी शराब की बोतलें लगीं, वह लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट स्थित टोल टैक्स के पास की है।



घटना की सूचना मिलने के बाद रानीगंज थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 



सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर शराब लूटने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता