ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने शकील सैफी से भेंटकर ईद की दी बधाई, अररिया में निवेश को दिया न्योता

वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन एवं फिल्म इंडस्ट्री सहित कई उद्योगों को मालिक शकील सैफी से मिलकर सांसद ने अररिया में मक्का एवं मखाना से जुड़े उद्योग सहित अन्य इंडस्ट्रीज के लिए निवेश करने की अपील की।

BIHAR POLITICS
ईद की बधाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ईद को लेकर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। ईद के मौके पर सांसद ने दिल्ली में जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और देश के बड़े कारोबारी शकील सैफी से उनके आवास पर जाकर ईद की बधाई दी।


वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन एवं फिल्म इंडस्ट्री सहित कई उद्योगों को संचालित करने वाले शकील सैफी से सांसद ने अररिया जिले में मक्का एवं मखाना से जुड़े उद्योगों सहित अन्य उद्योगों की संभावना को लेकर लंबी बातचीत की और उनसे जिला में उद्योग धंधे स्थापित करने और अन्य कारोबार में निवेश करने की अपील की।


शकील सैफी ने नेपाल और बांग्लादेश सीमा से जुड़े अररिया सहित सीमांचल की वस्तु स्थिति और व्यवसायिक कारोबार को लेकर सांसद से कई अहम जानकारी ली। उन्होंने अररिया में निवेश का सांसद को भरोसा दिलाया। इससे पहले आवास पर ईद की बधाई देने के लिए पहुंचे सांसद प्रदीप कुमार सिंह का शकील सैफी ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने भी उन्हें माला पहनाकर अभिवादन को स्वीकार किया।