ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

अररिया कांड में खबर का असर : एएसआइ गोविंद सिंह सस्पेंड, जिला कृषि पदाधिकारी पर गाज गिरना तय

PATNA : अररिया में चौकीदार से सड़क पर उठक बैठक कराने के मामले में खबर का असर हुआ है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोषी एएसआइ गोविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। अररिया से

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : अररिया में चौकीदार से सड़क पर उठक बैठक कराने के मामले में खबर का असर हुआ है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोषी एएसआइ गोविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। अररिया से एक वायरल वीडियो सामने आया था जिसमें चौकीदार गणेश ततमा को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार उठक बैठक करा रहे हैं। कान पकड़कर उठक बैठक कर रहा चौकीदार बाद में जिला कृषि पदाधिकारी के सामने घुटनों पर बैठकर माफी मांगते भी नजर आया था। इस मामले में खबर का बड़ा असर हुआ है और अब जिला कृषि पदाधिकारी के साथ मिलकर चौकीदार को बेइज्जत करने वाले एएसइ गोविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के निर्देश पर जिले के वरीय अधिकारियों ने इस पूरे मामले में जांच की थी और देर रात ही रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई। रिपोर्ट में एएसआइ गोविंद सिंह को दोषी पाया गया था।  इस मामले में अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भी दोषी पाए गए हैं लेकिन उनके ऊपर अलग से सरकार एक्शन लेगी। माना जा रहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के ऊपर भी जल्द ही गाज गिर जाएगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और तुरंत दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया था। 


दरअसल अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार की गाड़ी लॉकडाउन के दौरान पूछताछ के लिए रोके जाने के मामले में यह सारा घटनाक्रम हुआ था। मनोज कुमार अपनी गाड़ी रोके जाने के बाद गुस्से से भड़क गए थे और उन्होंने चौकीदार गणेश ततमा को कान पकड़कर उठक बैठक करने को कहा। वहां मौजूद एएसआइ गोविंद सिंह ने भी जिला कृषि पदाधिकारी का साथ दिया था लिहाजा अब इस मामले में एएसआइ पर गाज गिर गई है। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कल ही फर्स्ट बिहार को यह जानकारी दी थी कि पूर्णिया के एग्रीकल्चर ज्वाइंट डायरेक्टर को मनोज कुमार की भूमिका के बारे में जांच करने का निर्देश दे दिया गया है। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा था कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी को इस मामले में शो कॉज भी किया जा रहा है। अब इंतजार इस बात का है कि जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश कब जारी किया जाता है।



टैग्स