ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

90 लाख के सोने-चांदी व लाखों रुपये कैश के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार, निकला कटिहार कनेक्शन

ARARIYA : भारत- नेपाल बॉडर से सटे कोशी प्रदेश के अंतर्गत जोगबनी की नेपाल-भारत सीमा के नेपाल भाग में जोगबनी-विराटनगर मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास से नेपाल के विशेष पुलिस बल ने 54 त

90 लाख के सोने-चांदी व लाखों रुपये कैश के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार, निकला कटिहार कनेक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARARIYA : भारत- नेपाल बॉडर से सटे कोशी प्रदेश के अंतर्गत जोगबनी की नेपाल-भारत सीमा के नेपाल भाग में जोगबनी-विराटनगर मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास से नेपाल के विशेष पुलिस बल ने 54 तोला सोना और 8 किलो चांदी सहित 7 लाख 50 हजार भारतीय नोट के साथ दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ये दोनों तस्कर पति-पत्नी हैं।


गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। कार्रवाई की जानकारी महकमे के वरीय अधिकारियों को भी नहीं थी। मामले की पुष्टि करते हुए कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि, सूचना थी कि सोने की बड़ी खेप भारत जाने वाली है। सूचना पर जांच के दौरान नेपाली नंबर की मारुति वैन संख्या- 2 च 1495 से सोने-चांदी व पैसे की बरामदगी हुई।


इधर, गिरफ्तार भारतीय नागरिक बिनोद मुरारका और उसकी पत्नी पुष्पा मुरारका है, जो कटिहार के रहने वाले हैं। नेपाल पुलिस को बरामद सोने व चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपया आंकी गई है। कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि अभी पूछताछ जारी है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।