ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

अररिया में CSP संचालक से 5.38 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

ARARIA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधी आए दिन क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम देने में लगे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है

अररिया में CSP संचालक से 5.38 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधी आए दिन क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम देने में लगे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला बिहार के अररिया जिला है जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालक को निशाना बनाया है। 


सीएसपी संचालक से बदमाशों ने 5.38 लाख रुपये लूट लिया और विरोध करने पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर की है जहां इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक को रानीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत बिगड़ता देख पूर्णिया रेफर किया गया है। 


घायल सीएसपी संचालक की पहचान बिशनपुर निवासी मुकेश मेहता के रूप में हुई है। जो स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने पीछा कर 5 लाख 38 हजार लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।