ब्रेकिंग
सहयोग शिविर को लेकर सरकार सख्त: सीएम सचिवालय स्तर पर होगी जन शिकायतों की निगरानी, 30 दिन में समाधान नहीं तो गिरेगी गाजलोग कपड़ा ना पहनें..अब शायद यही कहेंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री की अपील पर तेजस्वी ने कसा तंज100 किलोमीटर दूर बैठकर हाजिरी में खेल, बिहार के 33 शिक्षकों पर गिरी गाज; शिक्षा विभाग के एक्शन से हड़कंपकेरल में कल होगा वीडी सतीशन सरकार का शपथग्रहण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज होंगे शामिलपटना में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौतसहयोग शिविर को लेकर सरकार सख्त: सीएम सचिवालय स्तर पर होगी जन शिकायतों की निगरानी, 30 दिन में समाधान नहीं तो गिरेगी गाजलोग कपड़ा ना पहनें..अब शायद यही कहेंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री की अपील पर तेजस्वी ने कसा तंज100 किलोमीटर दूर बैठकर हाजिरी में खेल, बिहार के 33 शिक्षकों पर गिरी गाज; शिक्षा विभाग के एक्शन से हड़कंपकेरल में कल होगा वीडी सतीशन सरकार का शपथग्रहण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज होंगे शामिलपटना में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: कनकई नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: अररिया के जोकीहाट में कनकई नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत, एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों शव बरामद।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदार पंचायत के चमनपुर वार्ड संख्या 11 के पास शनिवार शाम कनकई नदी में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक किशोरी का शव शनिवार देर रात बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी किशोरी का शव रविवार दोपहर काफी मशक्कत के बाद मिला।


मृतकों की पहचान चमनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी वदूद की 12 वर्षीय पुत्री तमन्ना और मोहम्मद बबलू की 13 वर्षीय बेटी सबा नाज के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम दोनों किशोरियां कनकई नदी किनारे घास काटने गई थीं। घास काटने के बाद नदी में पैर धोने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव में बह गईं।


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तमन्ना का शव शनिवार रात ही नदी से निकाल लिया गया था। हालांकि, सबा नाज का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।


रविवार को एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद सबा नाज का शव घटनास्थल से दूर पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के हरिया गांव के पास से बरामद किया गया।


सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता