ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

स्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तार

आरा के नवादा थाना क्षेत्र में स्टे होम पर पुलिस ने छापेमारी कर 8 महिलाओं और 7 युवकों को हिरासत में लिया। संचालक गिरफ्तार, होटल को किया गया सील, आगे की कार्रवाई जारी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

आरा: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में थाना के समीप स्थित एक स्टे होम में पुलिस ने कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 महिलाओं और 7 युवकों समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में स्टे होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और परिसर को सील कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नवादा थाना के समीप संचालित स्टे होम में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर दो प्रशिक्षु महिला डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।


छापेमारी में 15 लोग हिरासत में

पुलिस टीम ने स्टे होम में छापेमारी के दौरान आठ महिलाओं और सात युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मौके से कंडोम के पैकेट और इस्तेमाल किए गए कंडोम समेत कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की भी बात कही गई है।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्टे होम में कथित तौर पर ऐसी गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें अन्य लोगों की भी कोई भूमिका थी या नहीं।


स्टे होम सील, जांच जारी

कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्टे होम को सील कर दिया है। होटल संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


रिपोर्ट: राकेश कुमार