ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आधुनिकता के बावजूद बिहार पुलिस में जरूरी है घुड़सवार दस्ता, सीएम नीतीश शताब्दी समारोह में हुए शामिल

ARA : अश्वारोही सैन्य पुलिस का शताब्दी समारोह आरा में धूमधाम से मनाया गया. आरा के एमएमपी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. माउंटेड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : अश्वारोही सैन्य पुलिस का शताब्दी समारोह आरा में धूमधाम से मनाया गया. आरा के एमएमपी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. माउंटेड मिलिट्री पुलिस की परेड की सलामी के बाद सीएम ने कहा कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए बिहार अश्वारोही सैन्य पुलिस की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि 1919 के अक्टूबर महीने में एमएमपी का स्थापना हुआ था. सीएम ने कहा कि लॉ एंड आर्डर की लगातार समीक्षा होती रहती है, लेकिन आधुनिकता के बावजूद भी पुराने तौर तरीकों को कायम रखना उतना ही आवश्यक है. 


इस कार्यक्रम के अवसर पर घुड़सवार दस्तों की ओर से जम्पिंग हॉर्स शो का प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अश्वारोही सैन्य पुलिस के कई पदाधिकरियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. शताब्दी समारोह में सीएम ने स्मारिका का विमोचन भी किया. इस यादगार समारोह में शामिल होने पर सीएम ने ख़ुशी जताई. सीएम ने कहा कि 1950 में देश के पहले प्रधानमंत्री ने इस बल को सम्मानित किया था. यह हमारे लिए गौरव की बात है. 


सीएम ने कहा कि आरा एक ऐतिहासिक जगह है. यह बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती है. अश्वारोही सैन्य पुलिस के इस अनोखे प्रदर्शन ने कुंवर सिंह और महाराणा प्रताप की याद दिला दी. सीएम ने कहा कि इस आधुनिक युग में भी पुरानी परंपरा को बनाये रखिये और इसका विस्तार कीजिये. इसके लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत पड़ेगी. राज्य सरकार पैसे उपलब्ध कराएगी. सीएम ने कहा कि उन्होंने इस बात को महसूस किया कि अश्वारोही सैन्य पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है और यह सदैव रहेगी. इस अवसर पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीएम को अंगवस्त्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता