ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा तो करा दी शादी

ARA: प्रेमी प्रेमिका को मोबाइल देने के लिए उससे गांव पहुंचा था. इस दौरान दोनों को मिलते हुए लोगों ने देख लिया और पकड़कर मंदिर में शादी करा दी. यह मामला संदेश के भीमपुरा गांव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARA:  प्रेमी प्रेमिका को मोबाइल देने के लिए उससे गांव पहुंचा था. इस दौरान दोनों को मिलते हुए लोगों ने देख लिया और पकड़कर मंदिर में शादी करा दी. यह मामला संदेश के भीमपुरा गांव का है.

प्रेमी युगल ने फिल्मी अंदाज में मंदिर में रचाई शादी. अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में एक प्रेमी युगल ने मंदिर में सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक हो गए. लड़का भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव का रहने वाला है. वही, लड़की अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच प्रेमी अपने प्रेमिका के घर उसके बुलावे पर पहुंच गया जैसे ही इस बात की जानकारी उसके घरवालों को हुई उन लोगों ने गांव के लोगों को इकट्ठा कर दोनों की शादी गांव के मंदिर में करा दी.

प्रेमी के बताया कि वह अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने उसके गांव आया हुआ था. तभी घर के लोगों ने उसको पकड़ लिया बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. इस शादी को देखने के लिए काफी संख्या में शिव मंदिर में भीड़ इकट्ठा हो गई. वही, मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच दोनों की शादी को संपन्न कराया सभी लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर लड़के के साथ लड़की को विदा किया इसको लेकर के दिनभर गांव में चर्चा का माहौल कायम रहा बाद में गांव के लोगों ने उन लोगों को वहां से लड़के के गांव भेज दिया.


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता