ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

भोजपुर में फिर से आवारा कुत्तों का आतंक, कई लोगों को काटकर किया घायल

ARA: बिहार में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर राज्य के कुछ जिलों में आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आरा में एक बार फिर आवारा कुत्ते के आतंक

भोजपुर में फिर से आवारा कुत्तों का आतंक, कई लोगों को काटकर किया घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर राज्य के कुछ जिलों में आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आरा में एक बार फिर आवारा कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं। आरा के विभिन्न इलाकों में कुत्तों ने अबतक करीब 18 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। करीब दो महीने पहले भी आरा शहर में आवारा कुत्ते ने करीब 100 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था।


दरअसल, आरा में एक बार फिर से कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत में आ गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला, अहिरपुरवा और धरहरा इलाके में एक कुत्ते ने बूढ़े, बच्चे सहित करीब ढेड दर्जन से ज्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है। सभी जख्मी लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। लोगों का कहना है कि आरा शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं लेकिन नगर निगम या जिला प्रशासन की तरफ के कोई ठोस उपाए नहीं किया जा रहा है।


बता दें कि सबसे पहले बेगूसराय में कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया था। बेगूसराय में कुत्तों के काटने से कई लोगों की जान जाने के बाद सरकार के आदेश पर शूटर्स की टीम पहुंची थी और कई आवारा कुत्तों को मार गिराया था। इसके बार करीब दो महीना पहले आरा शहर के विभिन्न इलाकों में एक पागल कुत्ते ने लोगों को अपना शिकार बनाया था। विभिन्न इलाकों में घूम घूमकर पागल कुत्ते ने करीब 100 से अधिक लोगों को काट खाया था, जिसके बाद लोगों ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता