ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

CRPF कैंप में खूनी खेल, आरा के जवान को सिलचर में साथी जवान ने मारी गोली, मौके पर मौत

ARA : बड़ी खबर असम के सिलचर से है, जहां CRPF कैंप में एक जवान ने ही खूनी खेल को अंजाम दिया है. साथी जवान ने कैंप में दो जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA :  बड़ी खबर असम के सिलचर से  है, जहां CRPF  कैंप में एक जवान ने ही खूनी खेल को अंजाम दिया है. साथी जवान ने कैंप में दो जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई , वहीं दूसरा जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मृतक  CRPF जवान की पहचान भोजपुर  के पीरो प्रखंड के नोनार निवासी लक्षमण उपाध्याय के पुत्र विमलेश उपाध्याय के रुप में की गई है. घर में जवान के मौत की खबर मिलते ही मातम का माहौल है. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि  CRPF कैंप में हर कुछ समान्य था. सभी जवान सोमवार की रात खाना खा रहे थे. तभी अचानक कैंप गोलियोंं की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब तक  CRPF जवान कुछ समझ पाते तब तक एक जवान की मौत हो गई थी और दूसरा तड़प रहा था. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने  विमलेश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया. 

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता