ब्रेकिंग
राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी

अपनी गिरफ्तारी की फर्जी खबरों से परेशान हुए कारोबारी पुंज सिंह: घर में बैठे हैं और खबर छप रही है कि ईडी ने गिरफ्तार कर लिया

PATNA : बिहार और झारखंड के बड़े कारोबारी पुंज सिंह अपनी गिरफ्तारी की फर्जी खबरों से त्राहिमाम कर रहे हैं. कई अखबारों से लेकर दूसरे समाचार माध्यमों में खबर चल रही है कि ईडी ने पुंज

अपनी गिरफ्तारी की फर्जी खबरों से परेशान हुए कारोबारी पुंज सिंह: घर में बैठे हैं और खबर छप रही है कि ईडी ने गिरफ्तार कर लिया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार और झारखंड के बड़े कारोबारी पुंज सिंह अपनी गिरफ्तारी की फर्जी खबरों से त्राहिमाम कर रहे हैं. कई अखबारों से लेकर दूसरे समाचार माध्यमों में खबर चल रही है कि ईडी ने पुंज सिंह को बिहार के चर्चित बालू घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद में मौजूद पुंज सिंह औऱ उनके परिवार के सदस्यों को नाते-रिश्तेदारों से लेकर शुभचिंतकों के ताबड़तोड़ फोन कॉल आ रहे हैं और वे सफाई देते देते परेशान हैं.


दरअसल आज कई समाचार माध्यमों में खबर चली है कि ईडी ने बिहार के चर्चित बालू घोटाले में कारोबारी पुंज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुंज सिंह मूलतः बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं और धनबाद में उनका बड़ा कारोबार है. फिलहाल वे धनबाद में ही अपने परिवार के साथ मौजूद हैं. 


फर्स्ट बिहार से बात करते हुए पुंज सिंह ने कहा कि वे औऱ उनका पूरा परिवार गिरफ्तारी की फर्जी खबरों से त्रस्त हो गया है. हकीकत ये है कि ईडी ने उन्हें पूछताछ तक के लिए नहीं बुलाया है. लेकिन कई अखबारों और दूसरे समाचार माध्यमों में खबर छप गयी है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुंज सिंह ने कहा कि उनके परिवार के लोगों के पास हजारों फोन कॉल आ चुके हैं. नाते-रिश्तेदारों के साथ साथ शुभचिंतक सहानुभूति जताने के लिए कॉल कर रहे हैं औऱ वे सफाई देते देते परेशान हैं.


पुंज सिंह औऱ उनकी पत्नी इंद्रावती सिंह ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि जान बूझ कर ऐसी खबरें फैलायी गयी हैं, ताकि उनकी प्रतिष्ठा का हनन किया जा सके. कुछ लोग ऐसे हैं जो कारोबार में उनसे पिछड़ गये, अब वे ऐसी खबरें फैला कर न सिर्फ मेरे व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा को भी क्षति पहुंचा रहे हैं. पुंज सिंह ने कहा कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जो झूठी खबरें चला कर रहे हैं.