ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

POISON IN SCHOOL WATER TANK : स्कूल की पानी की टंकी में डाला सल्फास, आफत में आई सैकड़ों बच्चों की जान

POISON IN SCHOOL WATER TANK : विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्थानीय मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य और शिक्षा समिति के सदस्यों को घटना की जानकारी दी है

POISON IN SCHOOL WATER TANK
POISON IN SCHOOL WATER TANK
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

POISON IN SCHOOL WATER TANK : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड स्थित एक विद्यालय के पानी टंकी में असामाजिक तत्वों द्वारा सल्फास नामक जहर डाल दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मचा गया है। गनीमत यह है कि तब तक किसी भी विद्यार्थी ने टंकी के पानी को नहीं पीया था। 


वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्थानीय मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य और शिक्षा समिति के सदस्यों को घटना की जानकारी दी है। यह घटना चकिया प्रखंड के कोयला बेलवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। 


इसको लेकर  प्रधानाध्यापक प्रेमनारायण ने बताया कि सुबह नौ बजे विद्यालय खोलकर ऑफिस में बैठा था। तेज गंध महसूस हुआ। बगल में ही रसोईघर है। गंध को लेकर शिक्षकों के साथ जांच पड़ताल शुरू की तो एक सल्फास का रैपर मिला। इस स्कूल में लगभग तीन सौ बच्चे पढ़ते हैं। साथ ही प्रखंड स्तरीय अधिकारी के साथ जिलास्तरीय अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई। 


बताया जा रहा है कि विद्यालय खुलने के बाद तेज गंध आने पर पड़ताल शुरू हुई तो सल्फास जहर का दस ग्राम का रैपर मिला।  उसके बाद टंकी के पानी को बहाकर उसे खाली कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कोयला बेलवा के विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सूचना पर पुलिस पहुंची थी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें