ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ANM ने मंगल पांडे के आवास को घेरा, वादा पूरा नहीं करने का लगाया आरोप

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास का घेराव किया है. मौके पर मौजूद एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही उन

ANM ने मंगल पांडे के आवास को घेरा, वादा पूरा नहीं करने का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास का घेराव किया है. मौके पर मौजूद एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही उन्होंने कई आरोप भी लगाये. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें समान काम के बदले समान वेतन मिलेगा जो कि आजतक पूरा नहीं हो सका है. उन्हें घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है.  


दरअसल बड़ी संख्या में एएनएम स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंच गई और नौकरी को नियमित करने की मांग करने लगी. एएनएम का कहना था कि वो दिन-रात लोगों की सेवा में लगी रहती हैं लेकिन अबतक उनकी नौकरी नियमित नहीं की गई है साथ ही मानदेय भी सही समय पर नहीं दिया जाता है. इसी के आलोक में उन्होंने समान काम के बदले समान वेतन की मांग रखी है और साथ ही उम्र सीमा को भी समाप्त करने की मांग रखी है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगी. 


गौरतलब है कि इसके पहले भी एएनएम कई बार हड़ताल पर जा चुकी हैं लेकिन उनकी मांगों के आलोक में अबतक कार्रवाई नहीं की गई जिससे मजबूर होकर एक बार  फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया है और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर रही हैं. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता