ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक ही मौके पर मौत, दूसरा गंभीर हालत में हुआ रेफर

NALANDA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। इसके रोकथाम को लेकर सरकार काफी अलर्ट है और लोगों के अलग - अलग तरीकों से जारूकता भी फैला रही है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य के अंदर आए दिन क

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक ही मौके पर मौत, दूसरा गंभीर हालत में हुआ रेफर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। इसके रोकथाम को लेकर सरकार काफी अलर्ट है और लोगों के अलग - अलग तरीकों से जारूकता भी फैला रही है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य के अंदर आए दिन किसी ने किसी जिले से सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आते रहती है।  इसी कड़ी में ताजा मामला हिलसा थाना इलाके का बताया जा रहा है।  यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया है, जिसमें एक ही मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


बता दें कि, हिलसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग स्थित ककड़िया पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज रोड निवासी रंजन तिवारी के 20 वर्षीय पुत्र विकास तिवारी के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मनोज कुमार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, दोनों युवक किसी काम से बाजार गए थे। जहां से लौटने के क्रम में ककड़िया पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उन्‍हें रौंद दिया। जिसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल राहुल को  स्थानीय लोगों की मदद से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। 


इधर, इस घटना के बारे में मृत युवक के परिजनों से सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। नए साल के पहले दिन ही परिवार की खुशियां उजड़ गईं। हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि स्वजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वहीं, एक अन्य जख्मी को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें