ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन बच्चों को कुचला, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

SHEOHAR : शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली में एनएच 104 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों को कुचल डाला. जिससे एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ह

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन बच्चों को कुचला, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली में एनएच 104 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों को कुचल डाला. जिससे एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं दो बच्चे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया है.


इधर ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हादसे की पुष्टि पिपराही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने की. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 104 को जाम कर दिया. जिसके बाद मौके पर पिपराही थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई. 


बताया जाता है कि तीनों बच्चे बाबा भुनेश्वर नाथ मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बच्चों को कुचल दिया. जिस कारण से कमल ठाकुर की 4 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं गंभीर रूप से जख्मी दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ

FirstBihar संवाददाता