ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंदा, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत

ROHTAS : रोहतास जिले के डिहरी में इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भटौली के पास एक बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंदा, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : रोहतास जिले के डिहरी में इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भटौली के पास एक बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बारे में बताया जाता है कि आलम अंसारी की पत्नी दौलत खातून अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया. घटना के बाद कोहराम मच गया.


दोनों की घटनास्थल पर ही हुई मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. आक्रोशित लोगों ने डिहरी की तरफ जाने वाली भटौली की सड़क को जाम कर दिया. लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध रूप से बालू का उत्खनन होता है और ओवरलोड कर अवैध रूप से बालू को इसी रास्ते से माफिया तंत्र ले जाते हैं जिससे आए दिन हादसा होते हैं.


लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मिलीभगत से यह सब होता है जिस कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी है. ट्रैक्टर चालक शराब पीकर ट्रैक्टर चलाते हैं जिससे हादसा हो रहा है. सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता