ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, एक की हालत गंभीर

BEGUSARAI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार शिक्षक की मौत हो गई है, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, एक की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक़्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो  सवार शिक्षक की मौत हो गई है, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है. 

चश्मदीदों के अनुसार, चालक ने स्कॉर्पियो पर अपना नियंत्रण खो दिया जिस वजह से सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में  स्कार्पियो सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालत गंभीर रुप से घायल हो गया. 

मृतक की पहचान बरौनी निवासी राजकिशोर के रूप में की गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल चालक संजीव कुमार को इलाज के लिए नजदीक के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. 

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकिशोर मध्य विद्यालय, शोकहारा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. एसएससी में कार्यरत अपने छोटे भाई को पहुंचाने कल रात सुपौल गए थे. वहीं से लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गई. सड़क हादसे में राजकिशोर के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.