ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, नारकोटिक्स ब्यूरो के 3 इंस्पेक्टर, ड्राइवर समेत 5 लोग घायल

ARWAL: राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। नारकोटिक्स ब्यूरो की अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोर

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, नारकोटिक्स ब्यूरो के 3 इंस्पेक्टर, ड्राइवर समेत 5 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। नारकोटिक्स ब्यूरो की अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो ऑटो से टकराने के बाद घर में घुस गई और दीवार से जा टकराई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


हादसे के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी घायलों को कलेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स ब्यूरो की गाड़ी नोखा से पटना जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह हादसा हुआ।


इस घटना में नारकोटिक्स ब्यूरो पटना के चालक संजीव कुमार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार, इंस्पेक्टर शीलभद्र सम्राट, इंस्पेक्टर धीरज कुमार और ऑटो के पास बैठे कोनी कुटी गांव निवासी रामाशीष पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेहंदिया और कलेर थाने की पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया उसके बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही पटना से भी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंच गयी। टीम ने सभी घायलों का हालचाल जाना। इधर पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने मेहंदिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार से फोन पर सभी घायलों की जानकारी ली और सदर अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें