ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News : अनियंत्रित पिकअप ने दो सफाईकर्मियों को रौंदा, एक की मौत; ग्रामीणों ने किया NH जाम

ROHTAS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा

Bihar News : अनियंत्रित पिकअप ने दो सफाईकर्मियों को रौंदा, एक की मौत; ग्रामीणों ने किया NH जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो सफाईकर्मियों बुरी तरह से घायल हो गए। इस हादसे में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में नेशनल हाईवे पर सड़क दुघर्टना में एक सफ़ाई कर्मी की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है। इस घटना के बाद शिवसागर बम्होर के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के बरैला गांव निवासी मुखराम राम का 40 बर्षिय पुत्र दारा पासवान के रूप में की गई है। 


वहीं ,इस मामले में शिवसागर थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पिकअप की टक्कर से एक सड़क सफाई कर्मी की मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा होने के बाद पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 


इधर, घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सड़क सफाई कर्मी ड्यूटी करने गए थे। जहां अंनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे सफाई कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन शुरू कराया।