ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो लोगों की मौत

BHAGALPUR : बिहार में एक बार फिर से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद आस- पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। यह घटना भागलपुर का बताया जा रहा

अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में एक बार फिर से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद आस- पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। यह घटना भागलपुर का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, र जिले के सबौर थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और राहगीरों ने घटना के विरोध में एनएच 80 को जाम कर दिया। यहां आक्रोशित लोगों ने हाईवा पर आग लगाने की कोशिश की और निजी वाहन और पुलिस पर पथराव किया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से हालात को नियंत्रित किया जा सका। मृतकों के परिजनों ने घंटों एनएच जाम कर हंगामा किया है। 


वहीं, हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद मृतक के परिजनों और आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। थाना प्रभारी बिट्टू कुमार कमल, एसआई धर्मेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही घोघा थाना की पुलिस और  लोदीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गई है। इस दौरान घटना से नाराज लोगों ने हाईवा पर भी आगजनी का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सूझबूझ से आगजनी को रोक कर बड़ी घटना होने से रोका गया। 


उधर, थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंची। किसी तरह मामला को शांत कराया गया और आवागमन को चालू किया गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो अपने मौसेरे भाई गौतम कुमार के साथ पन्नूचक घोघा से खनकित्ता यज्ञ देखने के लिए जा रहा था. तभी यह घटना हुई।