ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचला, सब्जी दुकान में घुसी कार, कई लोग हुए घायल

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां अनियंत्रित कार एक दर्जन लोगों को कुचलते हुए सब्जी की दुकान में घुस गयी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचला, सब्जी दुकान में घुसी कार, कई लोग हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां अनियंत्रित कार एक दर्जन लोगों को कुचलते हुए सब्जी की दुकान में घुस गयी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। एक बच्चे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज जारी है। घटना गुठनी चौराहा के पास उस वक्त हुई जब एक कार अनियंत्रित होकर सब्जी दुकान में घुस गयी। जिसके बाद यह हादसा हुआ।


बताया जाता है कि गुठनी सर्विस सेंटर में कार रखी हुई थी तभी एक 12 वर्षीय बच्चा कार में घुस गया। उसने किसी तरह कार को स्‍टार्ट कर दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार लोगों को रौंदती हुई सब्जी दुकान में जा घुसी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


अचानक हुई इस घटना को लोग जब तक समझ पाते तब तक कार की चपेट में कई लोग आ गये। दुकान में घुसने के बाद कार बंद हो गया। जिसके बाद लोगों ने कार के अंदर देखा तो उसमें एक बच्चा सवार सवार था। स्थानीय लोगों ने उस बच्चे को कार से बाहर निकाला। बताया जाता है कि कार में बैठा बच्‍चा गैरेज के मालिक का बेटा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।