ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

मोकामा विधायक अनंत सिंह 23 मार्च को बेउर जेल से रिहा होंगे। पटना से बड़हिया तक भव्य स्वागत की तैयारी है। कई मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम तय।

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो!  अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह के समर्थकों के लिए बड़ी खबर है। अनंत सिंह 23 मार्च 2026 को पटना के बेउर जेल से रिहा होकर बाहर आने वाले हैं। उनकी रिहाई को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न जगहों पर उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।


जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना स्थित बेउर जेल से बाहर आएंगे। जेल से रिहाई के बाद वे सीधे पटना के माल रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे, जहां उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद वे अपने माल रोड आवास पर पहुंचेंगे। यहां फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। समर्थकों ने इसे एक उत्सव का रूप देने की तैयारी कर ली है, जिससे इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।


रिहाई के अगले दिन यानी मंगलवार सुबह 8:00 बजे अनंत सिंह पटना से बड़हिया के लिए रवाना होंगे। उनका काफिला बख्तियारपुर की पुरानी सड़क मार्ग से होते हुए बड़हिया पहुंचेगा। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर जगह-जगह स्वागत द्वार और बैनर लगाए जा रहे हैं।


धार्मिक कार्यक्रम के तहत अनंत सिंह सबसे पहले ब्रह्मदेवती स्थान मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे मोर स्थित महारानी स्थान मंदिर में दर्शन करेंगे और अंत में बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान मंदिर में पूजा करेंगे। धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद वे वापस लौट जाएंगे। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है।


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले ने उस समय काफी राजनीतिक तूल पकड़ा था। हालांकि, बाद में कोर्ट में सुनवाई के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई कि दुलारचंद यादव को लगी गोली से उनकी मौत नहीं हुई थी। इसी आधार पर अदालत ने अनंत सिंह को सशर्त जमानत दे दी।


अब उनकी रिहाई के साथ ही एक बार फिर बिहार की राजनीति में उनकी सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके प्रभाव को देखते हुए राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर पड़ सकता है।फिलहाल, उनकी रिहाई को लेकर समर्थकों में उत्सव का माहौल है, जबकि प्रशासन भी किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।