ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

बेऊर जेल से बाहर निकले बाहुबली अनंत सिंह, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। पटना में बेऊर जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, "छोटे सरकार जिंदाबाद" के लगे नारे।

Bihar
अनंत सिंह जेल से रिहा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां बाहुबली अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकल आए हैं। अनंत सिंह का फूल मालाओं से समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। 


जेल के बाद उनके समर्थकों ने छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगाये। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। पत्रकारों के किसी सवाल का जवान उन्होंने नहीं दिया। हमारा विधायक कैसा हो..अनंत सिंह जैसा हो..जीतेगा भाई जीतेगा..अनंत सिंह जीतेगा। यह नारा लगाते हुए उनके समर्थक अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहे थे। 


अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे-पीछे समर्थक उनके आवास तक पहुंचे। आवास पर भी पहले से समर्थक मौजूद थे। उन्होंने अपने नेता को माला पहनाकर स्वागत किया। बेऊर जेल के बाहर तो अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत नहीं की लेकिन जब वो आवास पहुंचे तब मीडिया के हर सवालों का जवाब बेवाक तरीके से दिया। उन्होंने साफ तौर से कह दिया है कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव वो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से लड़ेंगे। अनंत सिंह ने इस दौरान बड़ी भविष्यवाणी कर दी कि नीतीश कुमार अभी 25 साल और बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे।   


पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट