ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मोटरसाइकिल पर निकले अनंत सिंह: मोकामा में जनसंपर्क के दौरान जेडीयू प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

मोकामा विधानसभा से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह बुधवार को जनसंपर्क अभियान पर निकले। समर्थकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। अनंत सिंह बाइक पर सवार होकर कई पंचायतों में वोट मांगे।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOKAMA: बिहार में 6 और 11 नवम्बर को दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर विभिन्न दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। प्रत्याशी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और वहां की जनता से मिलकर वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी पूर्व विधायक अनंत सिंह जनसंपर्क पर आज निकले।


 एनडीए से जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह बुधवार को  अलग अंदाज में दिखे। जनसंपर्क के दौरान अनंत सिंह अपने समर्थन की बाइक पर बैठकर कई पंचायत घूमे। अनंत सिंह ने घूम-घूम कर लोगों से मुलाकात की और वोट दिये जाने की अपील की। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया गया और गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने अनंत सिंह का स्वागत किया।

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें