ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को झटका, AK-47 बरामदगी केस में नहीं मिली जमानत

PATNA : जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है। अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में जमानत नहीं मिली है। उनकी तरफ से बाढ़ कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई गई

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है। अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में जमानत नहीं मिली है। उनकी तरफ से बाढ़ कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई गई थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। 


बाढ़ कोर्ट के एसीजीएम फर्स्ट ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट में अनंत सिंह के वकीलों ने उनका पक्ष रखते हुए यह दलील दी थी कि पुलिस ने जहां से एके-47 बरामद किया है वह विधायक का पुश्तैनी मकान है। 


मंगलवार को अनंत सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी तरफ से दो वकीलों ने पक्ष रखते हुए यह भी कहा कि विधायक के विरोधी विवेका पहलवान का मकान अनंत सिंह के मकान से सटा हुआ है और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है। लेकिन कोर्ट ने इन तमाम दलीलों को सुनने के बाद अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। अब अनंत सिंह को ऊपरी अदालत से ही इस मामले में कोई राहत मिल पाएगी।