ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

Anant Singh News: अनंत सिंह जेल से निकलेंगे? कोर्ट में जमानत की अर्जी पर कुछ देर में सुनवाई

Anant Singh News: 24 जनवरी को अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया था। बुधवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।

Anant Singh News:
Anant Singh
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Anant Singh News: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर बुधवार यानी आज एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी। इस बाबत पूर्व विधायक के वकील ने पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की ओर से जमानत अर्जी दायर की थी।


जानकारी हो कि, इससे पहले अनंत सिंह की जमानत याचिका पर गुरुवार (30 जनवरी) को कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली। जमानत याचिका पर सुनवाई करते समय कोर्ट ने पुलिस से केस की डायरी मांग की। लेकिन पुलिस के तरफ से केश डायरी उस दिन कोर्ट में नहीं दी गई। उसके बाद कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है। इसके साथ इस मामले को आज की तारीख में सुनवाई के लिए रखा गया है। 


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक ने फायरिंग के बाद दर्ज हुई शिकायत के बाद 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। मोकामा के नौरंगा गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच कई राउंड गोली चली थी। इस मामले में कुल चार केस दर्ज हुए हैं। इसमें से एक केस पुलिस ने दर्ज किया  था। इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया और कहा था कि जब केस हुआ है तो उन्होंने सरेंडर कर दिया है। 


मालूम हो कि, 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें साफ दिख रहा था कि कैसे ताबड़तोड़ गोली चलाई जा रही है। यह मामला सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश से जुड़ा है। 


बताया जाता है कि मुकेश पर पैसे के गबन का आरोप है। इसी मामले को लेकर सोनू-मोनू ने उसके घर पर ताला लगा दिया था। जब यह बात अनंत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। अनंत सिंह बात करने के लिए सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे तो दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई थी। इस मामले में सोनू सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। दूसरी ओर रौशन नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है।