ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

Anant Singh: मोकामा गैंगवार मामले में हो सकती है पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की गिरफ़्तारी, तीन थाने की पुलिस पहुंची बाढ़

Anant Singh: नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिहं की गिरफ्तारी की तैयारी बिहार पुलिस कर रही है।

Anant Singh:
Anant Singh:
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Anant Singh : पटना से सटे मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिहं की गिरफ्तारी की तैयारी बिहार पुलिस कर रही है। बाढ़ में कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में अनंत सिंह गिरफ्तार हो सकते हैं। इसको लेकर बाढ़ में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घेराबंदी की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि सोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिहं सोनू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी है। जबकि मोकामा में हुई गैंगवार की घटना के बाद सोनू सिंह ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। सोनू सिंह ने पंचमाला थाने में सुबह-सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसके बाद अब विधायक अनंत सिंह के गिरफ़्तारी की तैयारी की जा रही है।  इसके बाद अब बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती है।


इसके बाद से ही दूसरे आरोपित पक्ष मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के सरेंडर करने या पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बड़ी तैयारी कर रही है। तीन थाने की पुलिस बाढ़ पहुंच गई है। इसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी कि तैयारी कि जा रही है। यहां मोकामा, बाढ़,बख्तियारपुर थाने के पुलिस अनंत सिंह की गिरफ़्तारी की तैयारी कर रही है।

मालूम हो कि, मंगलवार को मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी।  


इधर, एक अन्य एफआईआर मुकेश सिंह नाम के शख्स के द्वारा कराई गई है जिसमें सोनू मोनू पर उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने सहित अन्य किस्म के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद अब गिरफ़्तारी की तैयारी चल रही है।