ब्रेकिंग
जहानाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को दिया अंजामपप्पू यादव को फिर मिली Y+ सिक्योरिटी, बिहार सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने किया रद्दये क्या बोल गये आनंद मोहन?.. चर्चा यह है कि स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया कि बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत हैकंटेनर की टक्कर में 12 की दर्दनाक मौत, ट्रक पर सवार होकर 100 से ज्यादा लोग जा रहे थे सगाई में सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानजहानाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को दिया अंजामपप्पू यादव को फिर मिली Y+ सिक्योरिटी, बिहार सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने किया रद्दये क्या बोल गये आनंद मोहन?.. चर्चा यह है कि स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया कि बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत हैकंटेनर की टक्कर में 12 की दर्दनाक मौत, ट्रक पर सवार होकर 100 से ज्यादा लोग जा रहे थे सगाई में सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकान

Bihar News : आनंद मोहन के बयान पर जेडीयू का पलटवार, संजय सिंह बोले- मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही दे सकता है ऐसा बयान; बेटे और पत्नी का इस्तीफा दिलवाएं, फिर ...

आनंद मोहन के नीतीश कुमार और निशांत कुमार पर दिए बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जेडीयू नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा बयान मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही दे सकता है। बयानबाजी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

Bihar News : आनंद मोहन के बयान पर जेडीयू का पलटवार, संजय सिंह बोले- मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही दे सकता है ऐसा बयान; बेटे और पत्नी का इस्तीफा दिलवाएं, फिर ...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : आनंद मोहन द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। आनंद मोहन के बयान पर अब जेडीयू की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के विधान पार्षद Sanjay Singh ने पलटवार करते हुए कहा कि “ऐसी भाषा वही व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है जो मानसिक रूप से बीमार हो।”


दरअसल, आनंद मोहन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि “नीतीश कुमार और निशांत कुमार को इलाज की जरूरत है, इसलिए निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू में “थैली की राजनीति” होती है और पैसे के दम पर फैसले लिए जाते हैं। आनंद मोहन के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।


अब इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का बयान बेहद निम्न स्तर का है और इससे वे खुद अपनी मानसिक स्थिति जाहिर कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा, “मैं उनके बयान से स्तब्ध हूँ। ऐसा बयान कोई सामान्य व्यक्ति नहीं दे सकता। उन्हें किसी और का नहीं बल्कि खुद के इलाज की जरूरत है। अगर मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो हम लोग उनका इलाज भी करवा देंगे।”


संजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन अपने “पुत्र मोह” में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर इतना ही दम है तो इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आ जाएं, तब जनता सब कुछ तय कर देगी। जेडीयू नेता ने कहा कि किसी के परिवार और निजी जीवन पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


जेडीयू नेता ने आनंद मोहन के “थैली की राजनीति” वाले आरोप पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “जब बेटे और पत्नी के लिए टिकट लेना था तब नीतीश कुमार अच्छे लग रहे थे। अब अचानक उन्हें जेडीयू में खामी दिखने लगी है।” संजय सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड में टिकट या पद पैसे के आधार पर नहीं दिए जाते और पार्टी के खिलाफ इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं।


उन्होंने आगे कहा कि “Lovely जी को रामादेवी की सीट से सांसद बनाया गया, क्या वह भी थैली लेकर हुआ था? डुमरांव से टिकट मिला तो क्या पैसे देकर मिला था?” संजय सिंह ने दावा किया कि जेडीयू में कोई भी नेता “थैली की राजनीति” नहीं करता और पार्टी सिद्धांतों के आधार पर चलती है।


बिहार की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। खासकर चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच व्यक्तिगत टिप्पणियां भी बढ़ती दिख रही हैं। आनंद मोहन और जेडीयू नेताओं के बीच चल रही यह जुबानी जंग अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। आने वाले दिनों में इस मामले पर और भी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।