ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

‘नीतीश कुमार को जिंदा दफना दिया गया’..आनंद मोहन का बड़ा बयान, कहा..थैली की पार्टी बनकर रह गई जेडीयू

सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने जेडीयू और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेडीयू अब ‘थैली की पार्टी’ बन गई है और नीतीश कुमार को पोस्टर-बैनर से गायब कर दिया गया है।

बिहार न्यूज
टाईगर अभी जिंदा है सिंह इज किंग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SITAMARHI:पत्नी लवली आनंद जेडीयू से सांसद और बेटा चेतन आनंद जेडीयू विधायक…फिर भी पार्टी लाइन से अलग दिखे बाहुबली नेता आनंद मोहन। सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के बाद उन्होंने जेडीयू और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नीतीश को जिंदा दफना दिया गया है। अब जेडीयू थैली की पार्टी बनकर रह गई है।


सीतामढ़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद और बाहुबली नेता Anand Mohan Singh ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दौर से जेडीयू को बनाने से लेकर यहां लाने तक नीतीश जी ने काम किया, आज जाकर देखिये जिंदा उनको दफन कर दिया गया, कही पर भी नीतीश कुमार जी का चेहरा नहीं दिख रहा है। मंच पर शपथ ग्रहण हो रहा था नीतीश कुमार जी वहां मौजूद थे, 85 एमएलए के साथ खड़ा व्यक्ति था लेकिन बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर तक नहीं थी। 


आज बैनर पोस्टर में नीतीश कुमार का फोटो क्यों नहीं लग रहा है यह बड़ा सवाल है। नीतीश के सहयोगी क्या कर रहे हैं। क्यों नहीं आवाज उठाते हैं। नीतीश कुमार को बैनर पोस्टर से क्यों अलग कर दिया गया। नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया। किसने इस षड्यंत्र को अंजाम दे दिया। आनंद मोहन अंजाम की परवाह नहीं करता है, काम शेर करता है अंजाम बुजदिल सोचता है। आज इन लोगों ने जेडीयू का बोरिया बिस्तर नहीं समेटा है, पूरे एनडीए को डूबा दिया है. टाईगर अभी जिंदा है सिंह इज किंग..


कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री Nitish Kumar की स्थिति और जदयू की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “जिस व्यक्ति ने जनता दल यू को बनाने से लेकर इस मुकाम तक पहुंचाने में संघर्ष किया, उसी नीतीश कुमार को आज जिंदा दफन कर दिया गया है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “85 विधायकों के साथ बैठने वाले नेता की शपथ ग्रहण समारोह में एक तस्वीर तक नहीं लगाई गई। मैं बीजेपी को दोष नहीं दूंगा, क्योंकि हर पार्टी अपना अधिकार चाहती है। आनंद मोहन ने जदयू नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “जो लोग नीतीश कुमार के मंत्रणा करते हैं, उन्हें घुमाने और भोजन कराने ले जाते हैं, वे आखिर यह सवाल क्यों नहीं करते कि पोस्टर और बैनर से नीतीश कुमार को क्यों गायब कर दिया गया?अपने बयान में उन्होंने कहा, “काम शेर करता है और अंजाम बुजदिल करता है।


वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके बेटे Chetan Anand को मंत्री क्यों नहीं बनाया गया, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जदयू अब थैली की पार्टी हो गई है। नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाकर थैली की राजनीति धड़ल्ले से की जा रही है। आनंद मोहन के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी Lovely Anand जदयू से सांसद हैं और बेटा चेतन आनंद भी जेडीयू से विधायक हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता