ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आनंद महिंद्रा बिहार के लौंगी भुईयां को देंगे ट्रैक्टर, 30 साल में काटकर बनाया है 3 KM लंबी नहर

PATNA: बिहार के लौंगी भुईयां का आनंद महिंद्रा सपना साकार करेंगे. लौंगी भुईयां को आनंद महिंद्रा ट्रैक्टर देंगे. महिंद्रा ने कहा है कि जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था

आनंद महिंद्रा बिहार के लौंगी भुईयां को देंगे ट्रैक्टर, 30 साल में काटकर बनाया है 3 KM लंबी नहर
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के लौंगी भुईयां का आनंद महिंद्रा सपना साकार करेंगे. लौंगी भुईयां को आनंद महिंद्रा ट्रैक्टर देंगे. महिंद्रा ने कहा है कि जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा. मुझे लगता है कि उनकी नहर ताज या पिरामिडों के समान प्रभावशाली है. उनका मेरा महिंद्रा ट्रैक्टर का उपयोग करना मेरे लिए सम्मान की बात माना जाएगा. उनके कैसे संपर्क किया जाए. हमारी टीम उनसे संपर्क करेगी. 

प्रभावित हैं महिंद्रा

गया जिले बांकेबाजार कोठीलवा गांव के रहने वाले लौंगी भुईयां के मेहनत से महिद्रां ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा काफी उनसे प्रभावित है. उनकी कई खबर को अपने ट्विटर पर शेयर किया है. लौंगी भुईयां ने 30 साल तक अकेले पहाड़ काटकर जमीन तक 5 किलोमीटर लंबी नहर बनाकर कर मिसाल कायम की है. पानी के अभाव में वह खेती नहीं कर पाते थे. जिसके कारण उसने यह बड़ा फैसला किया. आज इस नहर से गांव के कई सैकड़ों खेती कर रहे हैं. उनके बनाई गई नहर से पानी अब आसानी से पहुंच जा रहा है. 

परिवार के लोग करते थे मना

भुईयां के इस काम के जुनून को देख पत्नी, बहु और बेटा सभी लोग मना करते थे कि बिना मजदूरी वाला काम क्यों कर रहे हैं तो गांव के कुछ लोग उनको पागल समझे थे. इस बीच उनका पैर भी टूट गया. इलाज के बाद ठीक हुए थे तो फिर से अपने मिशन में लग गया. भुईयां अपने जीवन का महत्वपूर्व वक्त नहर बनाने में बित गया. उनको अफसोस है कि आजतक वह अपना घर नहीं बना पाए. अगर वह नहर नहीं बनाते तो वह काम कर अपना घर बना लेते थे. उनका सपना है कि उनका ट्रैक्टर हो. जिससे अब वह खेती कर सके.  जो अब आंनद महिंद्रा साकार करने वाले हैं.