ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल

अनाज वितरण में हुई देरी, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने दी सफाई

DARBHANGA : कोरोना संक्रमण के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य था कि देश भर के लोगों को राशन को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो. लेकिन

अनाज वितरण में हुई देरी, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने दी सफाई
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : कोरोना संक्रमण के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य था कि देश भर के लोगों को राशन को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो. लेकिन बिहार में ठीक तरीके से अनाज का वितरण नहीं होने की वजह से अगस्त माह समाप्त होने के बाद भी राशन वितरण का मात्र 24 प्रतिशत ही हो पाया है. वहीं, बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बाढ़ की वजह से अनाज का उठाव नहीं हो पाया. लेकिन पानी घटते ही हम लोग युद्ध स्तर पर वितरण शुरू कर दिए हैं. 


मदन सहनी ने कहा कि बिहार के आधे से ज्यादा जिलों में बाढ़ का पानी था, जिसकी वजह से सही समय पर अनाज का उठाव नहीं हो पाया इसलिए देर हुई है. लेकिन हम लोग अभी वितरण का कार्य प्रारंभ किए हैं और अभी हम लोग 24% अनाज का वितरण कर चुके हैं.  शेष बचे हुए सभी लाभुकों को हम लोग जल्द अनाज पहुंचाएंगे. इसके लिए हम लोगों ने अवधि विस्तार का समय ले रखा है. वहीं, उन्होंने कहा कि अब अनाज पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है. 


खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने बहुत बेहतरीन ढंग से काम किया है । इसका नतीजा है कि इतने लंबे समय तक लॉकडाउन रहने के बावजूद भी कोई व्यक्ति किसी के सामने हाथ फैलाने के लिए नहीं गया. उन्होंने कहा कि इससे पहले जितनी भी महामारी हुई, उसमें हम लोगों ने देखा है कि बीमारी से ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार होते थे. लेकिन इस बार की महामारी के दौरान पूरे देश के अंदर ये शिकायत सुनने को नहीं मिला कि कहीं भी कोई भुखमरी का शिकार हुआ है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता