ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नये साल पर नाना के साथ घुमने निकली थी 8 साल की बच्ची, ऑटो से उतरते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

नववर्ष की खुशियां अचानक मातम में बदल गयी। पटना सिटी के दीदारगंज के पास ऑटो से उतरते वक्त अज्ञात वाहन ने 8 साल की बच्ची को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही हुई मौत। नाना के साथ बच्ची घुमने निकली थी।

ROAD ACCIDENT IN PATNA
मेला घूमने गई बच्ची की दर्दनाक मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नये साल के मौके पर एक 8 साल की बच्ची अपने नाना के साथ मेला घूमने के लिए निकली थी। घूमने के बाद जब वह ऑटो से घर लौट रही थी। तभी ऑटो से उतरते वक्त एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


अपने आंखों के सामने नतिनि की दर्दनाक मौत से नाना काफी सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना पटना-बख्तियारपुर एनएच के दीदारगंज के पास की है जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद गाड़ी लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 


मृत बच्ची की पहचान मेहंदीगंज निवासी 8 वर्षीय जया श्रीवास्तव के रूप में हुई है जो नये साल पर अपने नाना के साथ घुमने के लिए निकली थी और घूमकर घर लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें