ब्रेकिंग
छात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरास्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तारगंडक में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, बेतिया में NDRF तैनाती की तैयारी, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेजछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरास्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तारगंडक में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, बेतिया में NDRF तैनाती की तैयारी, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेज

नेपाल त्रासदी पर अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, बिहार के मुख्यमंत्री को क्या कहा?

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी और यूपी CM योगी आदित्यनाथ से बात की। बिहार के संवेदनशील जिलों में NDRF-SDRF तैनात कर निगरानी बढ़ाई गई।

बिहार न्यूज
बिहार के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:नेपाल में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल की बाढ़ से 95 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 133 भारतीय टूरिस्ट समेत 400 से अधिक लोग लापता है। बताया जाता है कि ज्यादातर लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर थे। इन तीर्थ यात्रियों को पर्यटकों से संपर्क टूट चुका है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत की। 


अमित शाह ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। 


नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। इसका प्रभाव जिन सीमावर्ती क्षेत्रों पर पड़ सकता है, वहाँ के स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव की टीमों के साथ NDRF को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।


 वही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लेकर हाईलेवल मीटिंग की। इस बात की जानकारी देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित जिलों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया।


पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली सहित संवेदनशील जिलों में तटबंधों की दिन-रात निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग एवं आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। NDRF एवं SDRF की टीमें तैनात हैं। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। इस आपदा में दिवंगत लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नेपाल में फंसे सभी भारतीय नागरिक सकुशल एवं सुरक्षित हों। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार और भारत के नागरिक नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

टैग्स