ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में अमित शाह: बीजेपी नेताओं संग की अहम बैठक, कल जाएंगे डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, बीजेपी नेताओं संग बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कल डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में करेंगे क्षेत्रीय बैठक।

बिहार
अमित शाह का बिहार दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह आज देर रात पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बड़े उत्साह के साथ शाह का स्वागत किया और "जय श्रीराम" तथा "भारत माता की जय" के नारों से इलाका गूंज उठा।


एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह पटना के होटल मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक अहम बैठक की, जो तकरीबन 40 मिनट तक चली। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तावडे और संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया मौजूद रहे।


सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में अमित शाह ने प्रदेश स्तर पर बीजेपी की चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। खासकर बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच और विपक्ष के हमलों का मुकाबला करने की रणनीति पर मंथन हुआ। शाह ने नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार चुनाव को लेकर हर स्तर पर पार्टी को तैयार रहना होगा और संगठन की सक्रियता ही जीत की कुंजी होगी।


अमित शाह का यह बिहार दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन को धार देने में जुटी है। बैठक के दौरान शाह ने नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय रणनीति और स्थानीय समीकरणों के बीच तालमेल बैठाने पर भी जोर दिया।


कल अमित शाह का कार्यक्रम और भी व्यस्त रहने वाला है। वे डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय जाएंगे। दोनों जगहों पर वे क्षेत्रीय स्तर की बैठक में शामिल होंगे और पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। शाह का यह दौरा न सिर्फ कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाला है बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों को देखते हुए बीजेपी के लिए नई दिशा तय करने वाला भी माना जा रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें