Bihar politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेहरी पहुंच चुके हैं।यहां पार्टी के 11 जिलों के बड़े नेताओं के साथ संवाद किया। इस बैठक के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जिस अंदाज में राजद और कोंग्रस पर हमला बोला है। वह अपने आप में काफी सुर्खियाँ बटोर रही है। अमित शाह ने कहा कि -अरे भले आदमी आप यह बताओ की क्या तेजस्वी बिहार का विकास कर सकते हैं क्या ,जरा जोर से बोलो
दरअसल, शाहाबाद के इलाके में बैठक करने के बाद अमित शाह के जनसभा में बिहार के लोगों को संबोधित कर रहे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आम लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि - "बिहार में एनडीए जितना मजबूत होगा बिहार उतना खुशहाल और समृद्ध होगा। बिहार के समृद्धि का रास्ता एनडीए से होकर गुजरता है। बिहार के विकास का मार्ग केवल मोदी जी ही समृद्ध कर सकते हैं। यह लालू,राबड़ी और तेजस्वी यादव या फिर राहुल गांधी से संभव नहीं है।
अमित शाह ने इसके बाद लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं कि बिहार का विकास तेजस्वी या उनके गैंग में शामिल हुए लोग कर सकते हैं,इसके जवाब में वहां मौजूद लोगों ने कहा नहीं,लेकिन यह आवाज बेहद साफ़ -साफ़ सुनाई नहीं दे रही थी उसके बाद अमित शाह अपने अंदाज में आए और कहा कि -अरे भले आदमी जोर से बोलो, वह लोग विकास कर सकते हैं क्या ? इसके बाद जब साफ़ -साफ़ आवाज आई तो उन्होंने फिर दूसरे तरफ बात को ले गए।
अमित शाह ने कहा कि मोदी की सरकार में साल 2014 से 2024 में बिहार को 9 लाख 85 हजार करोड़ रुपया मिला। नीतीश कुमार की एनडीए सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। दिव्यागों को पेंशन बढ़ाया। आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाया। रसोई, रात्रि प्रहरी औऱ शारीरिक शिक्षकों को लाभ दिया। एनडीए की सरकार ने जो काम किए लालू जी पूरा जीवन में करें तो इतना नहीं कर सकते हैं।
शाह ने लालू पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चारा घोटाला किया। लैंड फॉर जॉब स्कैम किया। जेल में घोटाला किया। यूपीए इतने भ्रष्टाचार के आरोप जिसपर लगे हों वो कभी बिहार का भला कर सकता है क्या। एक और भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी जी की सरकार है जिसपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं है। बिहार को नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ दीजिए। यहीं रास्ता है बिहार को पूर्ण विकसित करने का।
अमित शाह ने कहा कि 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि वो मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाएंगे। नीतीश की सरकार ने जो कुछ बिहार के लिए किया है उसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद अमित शाह ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपकी आवाज राहुल गांधी तक जाना चाहिए। घुसपैठिये को वोट का अधिकार है क्या, घुसपैठियों को राशन मिलना चाहिए, उनको आय़ुष्मान कार्ड मिलना चाहिए, उनको वोट देने का अधिकार है क्या? अमित शाह के इन सवालों पर वहां मौजूद लोगों ने नहीं में जवाब दिया। अमित शाह ने आगे कहा कि ये आएंगे तो घुसपैठिये बढ़ाएंगे, एनडीए आएगा तो बिहार को बढ़ाएगा। दो तिहाई बहुमत से विजय करने का संकल्प लीजिए।






