ब्रेकिंग
पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल

Bihar News: बिहार में लापरवाही की सारी हदें पार, स्टेशन मैनेजर ने जिंदा महिला का जारी कर दिया डेथ मेमो; मच गया हड़कंप

ARARIA: बिहार के अररिया में लापरवाही (carelessness) की सारी हदें पार हो गईं। यहां फारबिसगंज रेलवे स्टेशन (railway station) के प्रबंधक ने जीवित महिला का डेथ मेमो जारी (death memo of

Bihar News: बिहार में लापरवाही की सारी हदें पार, स्टेशन मैनेजर ने जिंदा महिला का जारी कर दिया डेथ मेमो; मच गया हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया में लापरवाही (carelessness) की सारी हदें पार हो गईं। यहां फारबिसगंज रेलवे स्टेशन (railway station) के प्रबंधक ने जीवित महिला का डेथ मेमो जारी (death memo of living woman) कर दिया। स्टेशन प्रबंधक ने बिना जांच पड़ताल के जीवित महिला को मृत बता दिया और रेल पुलिस को महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए डेथ मेमो भेज दिया। इसके बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।


दरअसल, फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला कई घंटों से कंबल में लिपटी पड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब महिला नहीं उठी तो वहां मौजूद रेलकर्मियों को महिला की मौत होने का शक हुआ। देखते ही देखते यह बात पूरे स्टेशन परिसर में फैल गई। 


बात स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा के पास पहुंची तो उन्होंने बिना कोई जांच पड़ताल किए ही महिला को मृत मान लिया और आरपीएफ-जीआरपी को महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए डेथ मेमो जारी कर दिया। स्टेशन प्रबंधक की तरफ से भेजा गया डेथ मेमो जब रेल पुलिस के पास पहुंचा तो सोमवार को आऱपीएफ और जीआऱपी की टीम महिला को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो महिला उठ खड़ी हुई।


मृत महिला के उठकर खड़ा होने के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महिला के जिंदा होने की खबर जब स्टेशन प्रबंधक को मिली तो वे भी दंग रह गए और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। फिलहाल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा ने पूरे मामले पर कहा है कि गलतफहमी के कारण यह हो गया, स्टाफ ने गलत सूचना दे दी थी।