ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अलकतरा से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

KISHANGANJ: किशनगंज के हरुआडंगा स्थित एक प्लांट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अलकतरा से भरे टैंकर में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरे टै

अलकतरा से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज के हरुआडंगा स्थित एक प्लांट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अलकतरा से भरे टैंकर में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। 


किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड की यह घटना है जहां हरुआडंगा स्थित प्रशान्त अग्रवाल के प्लॉट में भीषण आग लग गयी। इस प्लॉट को जेकेएम रोड कंस्ट्रक्शन को लीज के तौर पर दिया गया है। प्लॉट में रखे अलकतरा से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही  देखते आग की लपटें टैंकर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


आग की तेज लपटे और काले धुएं को देखकर आस-पास के लोग पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दिघलबैंक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गयी है। आग भयावह है कि इस पर काबू पाने में फायर बिग्रेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना के कारणों का पता अबतक नही चल पाया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SABNAM KHAN

FirstBihar संवाददाता