ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

निर्भया के दोषी अक्षय की फांसी के साथ बोली पत्नी, अब मेरे और बच्चे का क्या होगा

AURNAGABAD: निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर के फांसी के बाद पत्नी का रोक रोकर बुरा हाल है. पत्नी पुनीता ने कहा कि उनको तो फांसी पर लटका दिया गया. लेकिन अब मेरे और बच्चे का क्या ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURNAGABAD:  निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर के फांसी के बाद पत्नी का रोक रोकर बुरा हाल है. पत्नी पुनीता ने कहा कि उनको तो फांसी पर लटका दिया गया. लेकिन अब मेरे और बच्चे का क्या होगा. 

फांसी से पहले मुलाकात भी नहीं हो पाई

फांसी से पहले अक्षय की पत्नी मुलाकात करने के लिए दिल्ली गई थी, लेकिन विलंब से पहुचंने के कारण तिहाड़ जेल प्रशासन ने अक्षय से नहीं मिलने दिया. जिससे पत्नी की और अक्षय की मुलाकात की इच्छा अधूरी रह गई. अक्षय औरंगाबाद जिले के लहंग कर्मा गांव का रहने वाला था. अक्षय की पत्नी ने कहा कि मैं भी महिला हूं. मेरी भी सुनी जाती, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. 


विधवा बनकर नहीं रहना चाहती थी

अक्षय की पत्नी ने कहा था कि अक्षय का फांसी दिया जाना तय है, लेकिन वह विधवा के रुप में जीना नहीं चाहती है. इसलिए वह अक्षय से तलाक लेना चाहती है. लेकिन यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई. उसकी पत्नी गांव में ही रहती है. अक्षय का एक बेटा है. पत्नी अपने सास और ससुर के साथ गांव पर रहती है. तलाक को लेकर पुनीता ने औरंगाबाद कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिस पर सुनवाई 19 मार्च को होने वाली थी, वह दिल्ली जाने के कारण हाजिर नहीं हो सकी.