ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल

अख्तरुल ईमान के बयान पर सियासत तेज, राष्ट्रगीत के बहाने गिरिराज सिंह का ओवैसी पर निशाना

PATNA : AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर एक विवाद खड़ा कर दिया. बता दें बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सभी विधायको

अख्तरुल ईमान के बयान पर सियासत तेज, राष्ट्रगीत के बहाने गिरिराज सिंह का ओवैसी पर निशाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर एक विवाद खड़ा कर दिया. बता दें बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सभी विधायकों ने राष्ट्र गीत गाया गया. लेकिन इसको लेकर बिहार विधानसभा में बवाल हो गया. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों ने राष्ट्र गीत नहीं गाया.


AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार विधानसभा के स्पीकर जबरदस्ती ये परंपरा थोप रहे हैं. बिना वजह राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं है. संविधान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है.  इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो वो भड़क उठे. बिना वजह राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं है ऐसा कहते हुए संविधान की पाठ पढ़ा दी.


जब विधायक अख्तरूल ईमान के राष्ट्रगीत पर दिये गये बयान पर मीडिया ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल किया तो गिरिराज सिंह ने कहा-जिनके नेता राष्ट्र का अपमान करते है उनके विधायक से क्या उम्मीद की जा सकती है. भारत का राष्ट्रगीत हमारी आत्मा है.


बता दें अख्तरुल ईमान ने कहा, “मुझे राष्ट्रगीत यानी वंदे मातरम गाने में दिक्कत है. ये हमारी आस्था से जुड़ा है. कोई वेज होता है कोई नॉन वेज होता है. सब पर एक ही डंडा चला दोगे, ऐसा नहीं होता है. संविधान पूर्ण है. संविधान में प्रेम और भाईचारा है. संविधान में सभी धर्म का आदर का हुक्म दिया गया है. मैं वंदे मातरम नहीं गाता हूं और न ही गाऊंगा.”


टैग्स