ब्रेकिंग
‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवाल‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवाल

Katihar News: पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ ‘अखंड भारत यात्रा’ पर निकले जितेंद्र झा, कटिहार में हुआ जोरदार स्वागत

Katihar News: भिंड (मप्र) से पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से निकले जितेंद्र झा की ‘अखंड भारत यात्रा’ कटिहार पहुंची। समेली प्रखंड में उनका जोरदार स्वागत हुआ, जहां लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

Katihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Katihar News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के सरपुरा गांव निवासी जितेंद्र झा ने मनुष्य और प्रकृति के बीच टूटते रिश्तों को जोड़ने के उद्देश्य से ‘अखंड भारत यात्रा’ की शुरुआत की है। यह यात्रा उन्होंने 29 फरवरी 2024 को भिंड से साइकिल पर शुरू की थी और फिलहाल यह यात्रा लगातार जारी है।


यात्रा के दौरान रविवार को वे कटिहार जिले के समेली प्रखंड के डूमर चौक पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों और युवाओं ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश आत्मसात करने का संकल्प लिया। साइकिल पर राष्ट्रध्वज लिए हुए जितेंद्र झा अब तक मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान होते हुए बिहार पहुंचे हैं। यहां से वे आगे झारखंड की ओर बढ़ेंगे।


जितेंद्र झा का कहना है कि मानव और प्रकृति के बीच का रिश्ता बेहद नाजुक होता जा रहा है। लोग अपने फायदे के लिए पेड़ काट रहे हैं और बेजुबान जीव-जंतुओं की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बंद होनी चाहिए और पर्यावरण की सुंदरता बनाए रखने के लिए हर किसी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘अखंड भारत यात्रा’ का मकसद हर जिले और हर गांव में पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करना और लोगों को पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए जागरूक करना है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता