ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

सासाराम: IPL में चयन के बाद होम ग्राउंड पर तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप बहा रहे पसीना, बिहार के इस क्रिकेटर पर KKR ने लगाई 1 करोड़ की बोली

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप KKR में चयन के बाद इन दिनों सासाराम में अभ्यास कर रहे हैं। उनके चयन से स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

bihar
आईपीएल की तैयारी में आकाशदीप
© social media
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: इंडियन क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप का कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में चयन होने के बाद वह इन दिनों सासाराम में लगातार अभ्यास कर रहे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं। गेंदबाज़ी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी में भी वह अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।


आकाशदीप जैसे बड़े नेशनल खिलाड़ी को सासाराम में अभ्यास करते देखना स्थानीय लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है। बता दें कि इस बार केकेआर ने आकाशदीप को अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


आकाशदीप का कहना है कि कोलकाता उनका होम ग्राउंड रहा है, इसलिए केकेआर से जुड़ना उनके लिए काफी अच्छा अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार बिहार से कई खिलाड़ियों का आईपीएल में चयन हुआ है, जो कि राज्य के क्रिकेट के लिए एक शुभ संकेत है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता