ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

एके 47 केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह की सजा पर फैसला आज, विधायकी खतरे में

PATNA: बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर कोर्ट आज यानी मंगलवार को सजा पर फैसला सुनाएगा। पटना की अदालत में विधायक अनंत सिंह को एके-47 बरा

एके 47 केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह की सजा पर फैसला आज, विधायकी खतरे में
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर कोर्ट आज यानी मंगलवार को सजा पर फैसला सुनाएगा। पटना की अदालत में विधायक अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। कोर्ट इस मामले में आज सजा का ऐलान करेगा।


अनंत सिंह को जिस मामले में सजा सुनाई जानी है उस मामले में एलान के साथ उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा सकता है। अगर सजा 2 साल से ज्यादा हुई तो अनंत सिंह की विधायकी चली जाएगी। 


कानूनी जानकार की माने तो आईपीसी और विस्फोटक अधिनियम की जो धाराएं अनंत पर लगाई गई हैं, उसके मुताबिक उन्हें कम से कम सात साल और अधिकतम -उम्रकैद की सजा हो सकती है। जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक, दो साल से अधिक सजा होने पर विधायकी जाने का प्रावधान है। ऐसे में अनंत की विधानसभा की सदस्यता जा सकती है। अनंत सिंह पर आईपीसी की धारा 414 लगाया गया। इसमें 3 साल तक की सजा है। 25 (1) (ए) (बी) आर्म्स एक्ट में 10 साल या जुर्माना के साथ आजीवन कारावास, 25 (1) (ए) आर्म्स एक्ट में कम से कम 7 और अधिकतम 10, 25 (1) (एए) 35 आर्म्स एक्ट में 7 साल या आजीवन कारावास, 3/4 विस्फोटक अधिनियम में 10 साल या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। अब आज कोर्ट उनके सजा के बिंदुओं पर फैसला सुनाएगा।

टैग्स