ब्रेकिंग
करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रामगढ़ से हार गए तो तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे: राजद प्रत्याशी अजीत सिंह का बयान वायरल

रामगढ़ से राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने मंच से तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी। कहा कि अगर वे रामगढ़ से नहीं जीतते हैं तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अजीत सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अजीत सिंह मंच से खुले तौर पर राजद नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहते हैं कि अगर वह रामगढ़ से नहीं जीतते हैं, तो तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।


अजीत सिंह ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि रामगढ़ में किसी दूसरे को जिताकर भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन यह असंभव है। उन्होंने साफ कहा कि “रामगढ़ जीतेंगे तभी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे, नहीं तो नहीं बनेंगे।”


उन्होंने आगे कहा कि रामगढ़ पूरे बिहार को संदेश देने का काम करता है। रामगढ़ से पटना तक सत्ता की राह तय होती है। अगर रामगढ़ से अजीत सिंह हार जाते हैं तो यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं होगी, बल्कि यह पूरे बिहार के राजनीतिक संदेश को बदल देगी।


अजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर जाकर अपनी दीवारों और कॉपियों पर लिख लें— “अगर रामगढ़ में अजीत हारेंगे तो तेजस्वी जी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।” जैसे ही अजीत सिंह ने यह बयान दिया, मंच पर मौजूद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने “अजीत सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह पूरा दृश्य वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


बता दें कि अजीत सिंह, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे हैं और इस बार रामगढ़ विधानसभा से राजद के प्रत्याशी हैं। उनका यह बयान चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर रहा है। समर्थक इसे जोश बढ़ाने वाला भाषण बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इस बयान को अहंकारपूर्ण और दबाव भरा करार दे रहे हैं।

रामगढ़ से हार गए तो तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे: राजद प्रत्याशी अजीत सिंह का बयान वायरल

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता