ब्रेकिंग
Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाBihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुला

समाजसेवी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण

भोजपुर के बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का दौरा कर अजय सिंह ने राहत सामग्री वितरित की और पीड़ितों से मिलकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा, "यह औपचारिकता नहीं, मेरी जिम्मेदारी है।" टीम अजय सिंह ने भी घर-घर जाकर मदद पहुंचाई।

Bihar
हरसंभव मदद का भरोसा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बाढ़ से प्रभावित जवैनिया गांव में हालात का जायजा लेने पहुंचे अजय सिंह ने रविवार को वहां के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। गांव के टूटे हुए रास्ते, जलमग्न घर और बदहाल स्थिति को देखकर उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया और लोगों को जरूरी सहायता प्रदान की।

गांव में ठहरने की व्यवस्था से लेकर खाने-पीने की समस्या तक हर तरफ अफरातफरी का माहौल था। ऐसे में अजय सिंह ने लोगों को न केवल आश्वासन दिया, बल्कि उनके बीच जाकर राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने चटाई, चार्जिंग लाइट, 10x10 के त्रिपाल, सत्तू, काला नमक, आटा, सरसों तेल, चावल, दाल, मोमबत्ती और माचिस जैसी जरूरी चीजें स्वयं लोगों तक पहुंचाईं।

इस अभियान में टीम अजय सिंह ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर जरूरतमंदों को सामग्री सौंपी, अस्थायी शिविरों में मदद पहुंचाई और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रह जाए। गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने इस मदद के लिए अजय सिंह और उनकी टीम का दिल से धन्यवाद किया। 

वहीं अजय सिंह ने कहा, “जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, हम आपके साथ हैं। यह सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हर पीड़ित के पास खुद चलकर जाऊं और मदद करूं।” इस दौरे ने साबित कर दिया कि अजय सिंह सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि हर संकट की घड़ी में जनता का सच्चा साथी हैं।

टैग्स