ब्रेकिंग
अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा भोजपुर, शिव मंदिर में दो दिन तक चला अखंड हरिकीर्तन

भोजपुर के बखोरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन में भाजपा नेता अजय सिंह ने भाग लिया। उन्होंने आयोजन को भक्तिरस से ओतप्रोत बताया।

Bihar
बखोरापुर में भव्य हरिकीर्तन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर के बखोरापुर में दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें समाजसेवी सह भाजपा नेता अजय सिंह शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “भक्ति से ओतप्रोत रहा माहौल”.. गाँव के सभी श्रद्धालुजन एकजुट होकर भक्ति और समर्पण भाव से लीन दिखे। 


1 और 2 अगस्त को सावन माह की पवित्रता के बीच बखोरापुर स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में समाजसेवी सह भाजपा नेता अजय सिंह ने भी भाग लिया और पूरे आयोजन को भक्तिरस में डूबा हुआ बताया।


कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात अजय सिंह ने कहा कि आज अपने गाँव बखोरापुर के शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर मन भक्तिरस में डूब गया। सावन के इस पवित्र महीने में गाँव वालों का यह सामूहिक प्रयास देखकर हृदय प्रफुल्लित हो उठा।


उन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि"इस दिव्य आयोजन के लिए मैं समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद करता हूँ। बाबा बखोरापुर नाथ हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। हर हर महादेव!" इस अवसर पर गाँव के सभी श्रद्धालुजन एकजुट होकर भक्ति और समर्पण भाव से लीन दिखे। कीर्तन स्थल पर लगातार दो दिन तक भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही, जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा भोजपुर, शिव मंदिर में दो दिन तक चला अखंड हरिकीर्तन

टैग्स