ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

AIMIM में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में टिकट बंटवारे को लेकर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। किशनगंज कैंप कार्यालय में गुरुवार को टिकट वितरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

बिहार
टिकट नहीं मिलने से नाराज
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां एनडीए और महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है, वहीं अब इसका असर एआईएमआईएम के अंदर भी देखने को मिल रहा है। पार्टी के किशनगंज कैंप कार्यालय में टिकट वितरण को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ।


जानकारी के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों से आए कई दावेदार पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि टिकट के नाम पर कुछ लोगों से पैसे लिए गए हैं और पार्टी ने बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता देकर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। नाराज समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व, खासकर प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की।


विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले लोगों को दरकिनार कर बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देना अन्यायपूर्ण है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व ने मामले की जांच की बात कही है और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। वहीं, पार्टी पदाधिकारियों ने टिकट बेचने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

नौशाद आलम की रिपोर्ट

AIMIM में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का गंभीर आरोपAIMIM में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का गंभीर आरोपAIMIM में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप

टैग्स