ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में बिहार की बेटी की भी गई जान, एयर होस्टेस थी पटना की मनीषा थापा

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश में अब तक 265 शव बरामद हुए हैं। मृतकों में पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा भी शामिल हैं। मनीषा का परिवार पटना में रहता है और उनके पिता बिहार पुलिस में तैनात हैं।

Ahmedabad Plane Crash
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल हैं, जबकि 5 शव उस मेडिकल हॉस्टल से मिले हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में बिहार की बेटी मनीषा थापा की भी मौत हो गई है।


दरअसल, मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थीं, लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता राजू थापा वर्तमान में बिहार पुलिस में बेगूसराय में पोस्टेड हैं, जबकि मां लक्ष्मी थापा गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहा है।


मनीषा शुरू में इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में काम शुरू किया था। मनीषा के दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में हवलदार हैं और इनकी पोस्टिंग बटालियन नंबर 1 में है। पूरा परिवार पटना के जगदेव पथ स्थित श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है।


एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान भरने के सिर्फ दो मिनट बाद ही यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। 


यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बच सकी है। मनीषा के निधन की खबर मिलने के बाद उनका परिवार पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुका है। पड़ोसियों ने बताया कि मनीषा काफी होनहार और मेहनती लड़की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता