ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

अगले महीने शुरू होगी शिक्षक नियोजन के दूसरे चरण की काउंसलिंग, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के दूसरे चरण की काउंसलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अगस्त के पहले सप्ताह में प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए प्रस्तावित काउंसलिंग का दूसरा

अगले महीने शुरू होगी शिक्षक नियोजन के दूसरे चरण की काउंसलिंग, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के दूसरे चरण की काउंसलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अगस्त के पहले सप्ताह में प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए प्रस्तावित काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. यहां क्लास 1 से 5 और 6 से 8 के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की जाएंगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है.


जानकारी हो कि 2 से 9 अगस्त के बीच काउंसलिंग के लिए घोषित किए गए शिविर में दोनों वर्ग की काउंसलिंग के लिए अलग-अलग तारीखें नहीं थी. लिहाजा शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों की सुविधा और परेशानियों से बचने के लिए इसी समयावधि के आसपास शेड्यूल में संशोधन करने जा रहा है. 


प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने अपनी ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर यह भी लिखा है कि जिन जिलों में सीटों की तुलना में आवेदन काफी अधिक है वहां काउंसलिंग के लिए पारदर्शिता की भी सभी तैयारियां की जा रही है. उन्होंने यह भी लिखा है कि जहां भी काउंसलिंग के दरमियान या काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा करा दिए गए थे, उनके दस्तावेज गुरुवार तक वापस कर दिया जाएं. दरअसल, ऐसा उन नियोजन में किया जा रहा है जहां गड़बड़ी के आधार पर काउंसलिंग की गई है. 

टैग्स